देहरादून: देर रात भूकंप के झटकों से डोली धरती, 3.1 रही तीव्रता

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती डोली है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 9:56 मिनट पर देहरादून में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.10 उत्तर और देशांतर 78.07 पूर्व में देहरादून की 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था, लोगों को भूकंप के झटके महसूस होते ही हड़कंप मच गया। लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से किसी तरह के कोई नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!