देहरादून: नकरौंदा में हुए विवाद में अपना नाम आने पर पुरोहित ने की सीओ से मुलाकात, अपने ऊपर लगे आरोपों का किया खंडन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। अपनू पहाड़ अपनी संस्कृति मंच के अध्यक्ष प्रवीण कुमार पुरोहित ने प्रेमनगर निवासी रविन्द्र थापा द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। पुरोहित ने सीओ डोईवाला अभिनय चौधरी से मुलाकात कर पूरे प्रकारणकी जानकारी दी साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

हेमन्त चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह नकरौंदा में अपने मकान का निर्माण कर रहे हैं। बुधवार को जब यह मकान पर खड़े होकर निर्माण कार्य कर रहे थे तो प्रेमनगर निवासी रविन्द्र थापा अपने कई साथियों संग मौके पर पहुंचे और निर्माण का विरोध करते हुए तोडफोड़ शुरू कर दी। उनके द्वारा स्थानीय समाजसेवी प्रवीण कुमार पुरोहित के साथ ही अपने परिचितों को जानकारी दी। जिस पर प्रवीण कुमार पुरोहित एवं अन्य परिचित मौके पर पहुंचे और बीच बचाव का प्रयास किया।

प्रवीण कुमार पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह उक्त प्रकारण में मध्यस्था कराने गए थे परंतु कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके बारे में दुष्प्रचार कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। उन्होंने सीओ डोईवाला से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!