देहरादून: नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने ग्रहण किया कार्यभार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। देहरादून के नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज पूर्वाहन में अपना पदभार ग्रहण किया, जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी प्रेस से रूबरू होते हुए प्राथमिकता बताई।

सविन बंसल 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है पदभार संभालते ही मीडिया से रूबरू होकर अपनी प्राथमिकताएं बताई।सविन बंसल ने बताया की नगर निगम की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है साथ ही यातायात, लैंड डिस्प्यूट, क्राइम, सरकार के योजनाओं को लेकर लोगो को जागरूक करने का काम किया जाएगा। जनता की समस्याओं को लेकर जनसंवाद यथावत चलता रहेगा। जनता की साथ संवाद कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालने की कोशिश को जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!