देहरादून : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, एक सप्ताह पहले ही हुआ था भर्ती

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में नशा छोड़ने आए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान मुआद अली निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मुआद 12 मार्च 2023 को बड़ोवाला स्थित नई जिंदगी नशामुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ था। रात को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने किया मृत घोषित कर दिया।

साथ ही परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र द्वारा घटना के वक्त की सभी सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी गई है। वही नशा मुक्ति केंद्र के संचालक शुभम भट्ट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!