देहरादून: बिना पंजीकरण चल रहे 18 होम स्टे,होटल एवं रिजॉर्ट के खिलाफ कार्रवाई

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के साथ ही देहरादून जिले में भी अवैध रूप से चल रहे होम स्टे, होटल एवं रिजोर्ट के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पर्यटन विभाग राजस्व विभाग व पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाते हुए चकराता क्षेत्र में चल रहे होटल होम स्टे एवं रिसॉर्ट का निरीक्षण कर अपंजीकृत पाए गए अठारह होटल होम स्टे एवं रिसॉर्ट के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की।

सहायक पर्यटन अधिकारी एचएल आर्य के नेतृत्व में चलाए गए आकस्मिक छापेमारी अभियान से होटल होम स्टे व रोसोर्ट संचालकों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में पहुंची टीम द्वारा चकराता बाजार पुरोड़ी व आसपास चल रहे 34 होटल होम स्टे व रिसोर्ट का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि मात्र चार होम स्टे व 7 होटल पंजीकृत मिले जबकि पांच होटल बन्द पाए गए वही 18 लोगों के विरूद्ध दस दस हजार के चालान किये गए जबकि दो होटलों के कर्मचारियों का सत्यापन न पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट में दस दस हज़ार के चालान की कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा की सभी अपंजीकृत होटल होम स्टे व रिजॉर्ट संचालको को एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण की कार्यवाही शुरू करने की चेतावनी दी गयी है कहा कि छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा व अपंजीकृत पाए जाने पर होटल होम स्टे व रिजॉर्ट के विरुद्ध सीलिंग की कार्यवाही की जाएगी कहा छापेमारी लगातार चलती रहेगी। कुल एक लाख 80 हजार रुपए का चालान धनराशि जमा की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!