देहरादून: मसूरी तहसील में मिलेंगे धनोल्टी और नैनबाग तहसील के कई गांव, शुरू हुई कवायद

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। टिहरी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि टिहरी जिला प्रशासन ने जिले की दो तहसीलो को देहरादून में मिलाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए आदेश जारी किए गए है। माना जा रहा है कि जल्द ही धनौल्टी और नैनबाग तहसील मसूरी तहसील से जुड़ जाएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी जिले की धनौल्टी विधानसभा सीट के तहत आने वाली 2 तहसीलें धनौल्टी और नैनबाग के कुछ हिस्सों को जो कि देहरादून की मसूरी विधानसभा सीट से बिल्कुल सटी हुई हैं, उन्हें क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप देहरादून जिले में शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि टिहरी जिला प्रशासन ने इसके लिए एक पत्र जारी किया है। जिसमें उप जिलाधिकारी धनौल्टी को इस संबंध में क्षेत्रवासियों की रायशुमारी के आदेश दिये हैं।

बताया जा रहा है कि धनौल्टी और नैनबाग तहसील में कैंपटी, कांडा, किमोई, कोल्टी, मवाना सहित दर्जनों गांव टिहरी जिला मुख्यालय से बेहद दूर हैं जबकि मसूरी और देहरादून इनके पास है। ऐसे में लोग इसे देहरादून में मिलाने की मांग कर चुके है। जिस पर मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र की समस्या को दूर करने के लिए इस क्षेत्र को देहरादून जिले से जोड़ने की घोषणा की थी। जिसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इस संबंध में क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार बैठकें की जा रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!