देहरादून में आज से लगेगा सेबों का तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मेला

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के सेबों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए देहरादून में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव का आयोजन रेंजर कालेज ग्राउंड में किया जा रहा है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, 24 से 26 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए उद्यान विभाग ने तैयारी पूूरी कर ली है। महोत्सव में अदानी ग्रुप समेत टर्की, नाइजीरिया समेत कई देशों की कंपनियां भी महोत्सव में भाग लेंगी। इससे उत्तराखंड सेेब को मार्केटिंग के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस महोत्सव के माध्यम से सरकार का उद्देश्य है कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के सेब को नई पहचान मिल सके इस उद्देश्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, वही तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में सेब के अलग-अलग किस्मों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें उत्तराखंड समेत हिमाचल और जम्मू कश्मीर के प्रगतिशील किसान उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसमें सेब और उससे तैयार होने वाले उत्पाद, पैकेजिंग भी शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!