देहरादून में फाइनेंसर ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ठगे 80 हजार रुपए, मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में फाइनेंस का काम करने वाले एक व्यक्ति द्वारा युवती से 80 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। फाइनेंसर ने फोन पर बातचीत कर एक युवती से पहले मेलजोल बढ़ाया और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं आरोपित ने युवती से दुकान खोलने के नाम पर रुपये भी ले लिए। बहरहाल, शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि अगस्त 2020 में उसके पास एक फोन आया जिसमें व्यक्ति ने अपना नाम आलोक सहल बताया और कहा कि वह रामपुरुम फाइनेंस, सहारनपुर का कर्मचारी है। फाइनेंसर ने युवती से लोन लेने के संबंध में बातचीत की लेकिन युवती ने लोन लेने से मना कर दिया। इसी दिन शाम को दोबारा फाइनेंसर ने फोन किया और फिर लोन संबंधी बातचीत करने लगा इसके बाद आरोपित वाट्सएप पर मैसेज करने लगा।
दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो आरोपित ने युवती को मिलने के लिए एस्लेहाल बुलाया और उसे अपनी बातों में फंसा लिया। अक्टूबर 2021 में आरोपितों ने युवती को डियर पार्क एमडीडीए पार्क के अलावा कई रेस्टोरेंटों में मिलने के लिए बुलाया। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने की जिद की। आरोपित ने युवती को झांसे में लेकर दुकान खोलने का प्रस्ताव रख 80 हजार रुपये भी हड़प लिए।

इसके बाद युवती से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा, जब युवती ने इंकार किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट कर दी। मार्च 2022 में युवती ने एक दिन आरोपित को फोन किया तो उसके बड़े भाई ने फोन उठाया। उसने बताया कि आलोक शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। इसके बाद 30 मार्च को जब युवती दूध लेने जा रही थी तो दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और धमकी देने लगे कि यदि उसने आलोक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी तो उसका अंजाम बुरा होगा। शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपित आलोक सहल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!