देहरादून : राजधानी पुलिस की देर रात रिजॉर्ट में छापेमारी, युवतियों समेत कई गिरफ्तार, कुछ फरार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। देर रात एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में छापा मारा।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 14 लड़कियों को पकड़ा। इन में पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस दौरान रिजॉर्ट में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के मुताबिक देर रात एक रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।सहसपुर थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

मानव-तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले एक्टीविस्ट ज्ञानेन्द्र कुमार को स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस रिजॉर्ट पर होने वाली संदिग्ध परिस्थितियों और संदिग्ध लोगों के आवागमन की सूचना दे रहे थे। इस रिजॉर्ट पर रेव पार्टियों की भी खबरें मिल रही थीं, जिनमें प्रदेश से बाहर के युवक युवतियों द्वारा भारी मात्रा में नशे के प्रयोग एवं देह व्यापार की भी जानकारी मिल रही थी। इसी को दृष्टिगत आज सायं एक्टीविस्ट ज्ञानेन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर से भेंटकर स्थिति से अवगत कराया।

जिसपर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने एसपी सिटी श्रीमती सरिता डोभाल एवं सीओ डालनवाला अभिनव चौधरी के नेतृत्व में ज्ञानेंद्र कुमार को लेकर एक विशिष्ट पुलिस दल का गठन किया, जिसे इस रेव पार्टी पर गोपनीय तरीके से कार्यवाही को निर्देशित किया गया। इस दल में एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट, थाना पटेलनगर, कैंट, बसंत विहार आदि थानों के पुलिस बल को शामिल किया गया। रिजॉर्ट में छापेमारी के बाद वहां से भारी मात्रा में चरस, दूसरे राज्यों की शराब की बोतलें, संदिग्ध अवस्था में तमाम युवतियां बरामद हुईं। तमाम सावधानियों के बावजूद रिजॉर्ट संचालक और संदिग्ध वस्तुओं के साथ कुछ लोग फरार होने में सफल हो गये। पूरे मानले का पुलिस आज खुलासा कर सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!