देहरादून: राजधानी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर बाइक चोरी की घटनाओं का किया खुलासा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने तीन अलग अलग थानों क्षेत्रों से बाइक चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दरअसल देहरादून में पिछले कुछ समय से बाइक चोटी की घटना लगातार बढ़ रही है जिसके लिए देहरादून पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। जबकि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर भी पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया था। सीसीटीवी फुटेज और चेकिंग अभियान के आधार पर थाना राजपुर और थाना रायपुर पुलिस ने चोटी की चार घटनाओं में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

जबकि थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने वाहन चोरी कटने वाले दो शातिर चोटों को चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। इन सभी घटनाओं में देहरादून पुलिस ने चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ चोरी हुए वाहनों की भी बरामदगी की है। इसके अलावा पुलिस ने इन वाहन चोटों के पास से एक दुकान में चोरी किए गए सामान को भी बरामद किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!