देहरादून: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान,14 वाहन सीज

MS Malik
By
1 Min Read

पुलिस द्वारा सभी बैरियर/नाका प्वाइंट पर एल्को मीटर लगाकर वाहनो को सीज किया

देहरादून। राजधानी देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर जिला के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सभी बैरियर/नाका प्वाइंट पर एल्को मीटर के साथ लगातार प्रभावी चैकिंग की जा रही है। वही जिसमें रात्रि चैकिंग के दौरान एल्कोमीटर चेकिंग में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 14 वाहन चालको को मौके से गिरफ्तार कर 14 वाहनो को एम०वी० एक्ट में सीज किया गया है।

स्थानीय पुलिस तथा यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न बैरियरो /नाको पर एल्को मीटर के साथ की गई चैकिंग में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 14 वाहन चालको को मौके से गिरफ्तार कर सभी 14 वाहनो को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशो पर जनपद देहरादून के सभी थाना क्षेत्रो में नाको / पर बैरियर पर लगातार की जा रही चैकिंग लगातार जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!