धौरण वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अल्पना राणा का जनसंपर्क तेज, कमल खिलाने की तैयारी

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्ड नंबर 05 में पार्षद पद के लिए हो रहे चुनाव में प्रचार पूरे सबाव पर पहुंच रहा है भाजपा कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार रफ्तार पकड़ रहा है इस सब के बीच फिलहाल प्रचार में भाजपा सबसे आगे दिखाई दे रही है भाजपा नेताओं ने धुंआधार प्रचार कर हर हाल में भाजपा को विजय बनाने के लिए कमर कस ली है भाजपा के धुआंधार प्रचार में युवा भाजपा नेता अवनीश कोठारी जोंटी भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी अल्पना राणा के लिए वोट मांगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता अनुज कौशल, भूपेन्द्र सोलंकी, सिकंदर सिंह, पूर्व प्रधान मनुज गोदियाल, गुंजन ममगई भी अल्पना राणा के लिए कड़ी मेहनत कर विजयश्री दिलाने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इनके अलावा भी अनेकों भाजपाई एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन इस वार्ड में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं ऐसे में भाजपा प्रत्याशी अल्पना राणा को मजबूत संगठन का लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। ज्ञात रहे कि भाजपा प्रत्याशी अल्पना राणा भाजपा के महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा की धर्म पत्नी हैं। राणा इस पूरे क्षेत्र में विशेष प्रभाव रखते हैं। क्षेत्र के लोग भी उनकी मिलनसार छवि एवं सौम्य व्यवहार के चलते उन्हें काफी पसंद करते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए www.astitvatimes.com पर क्लिक करें

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!