नगर निगम मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर डीएम से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। नगर निगम देहरादून के विभिन्न वार्डो की मतदाता सूचियों में गडबडियों को लेकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व नेताप्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृव में पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि जानबूझकर मतदाता सूची से छेडछाड की गयी हैं। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि उन मतदाताओं और क्षेत्रों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं जो कांग्रेस समर्थक हैं या जहां कांग्रेस की पकड़ है। प्रीतम ने दावा किया कि इस गड़बड़ी की वजह से कई लोग लोकसभा चुनाव में भी मतदान करने से वंचित रह गये हैं।

प्रीतम सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया कि आने वाले देहरादून नगर निगम चुनाव हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा देहरादून के समस्त वार्डो की लिस्ट जारी की है जिसमें कई त्रुटियां है जैसे वार्ड 12 में वोटर कम हो गये क्योंकि बीएलओ कई घरों तक पहुँच नहीं पाए। वार्ड 32 में नामो में भारी ग़लतिया है अक्षरों का ताल मेल नहीं है कई लोगो के नाम छूट गये है। यही हाल वार्ड 35, और वार्ड 36 का है जिसमे अनेक त्रुटि है बीएलओ द्वारा अपनी सहुलियत के हिसाब से ऐसे कई बूथ स्वयं से बदल दिये क्योंकि कई बीएलओ द्वारा सही से कार्य इन वार्डो में नहीं किया गया है। इसी प्रकार दून विहार जाखन वार्ड में भी बीएलओ की लापरवाही के चलते बड़े पैमाने पर लोगों के नाम शामिल होने से छूट गए हैं। जबकि डीएम का सख्त आदेश था कि बीएलओ घर घर जाकर मतदाता सूची का सर्वे करेंगे।

प्रीतम सिंह ने कहा कि इन ग़लतियों के आधार पर कार्यवाही की जिससे मतदान में पारदर्शिता आये। प्रीतम सिंह ने यह भी अवगत कराया कि वार्ड 78 में बहुत से लोगों की शिकायत है की हमारे घरों पर कोई बीएलओ नहीं आए है जब मेने उन लोगों से पूछा कि उनको गुलाबी रंग की कोई पर्ची मिली है तो उन्होंने मना करा है इस वजह से वार्ड 78 में एक बार फिर से बीएलओ को भेज कर उन लोगों के नाम चढ़ाए जाने चाहिए जिन लोगों के नाम नहीं चढ़े हैं जिसमें आशिमा विहार कॉलोनी के बहुत से घर छूटे हुए हैं, इसके साथ ही ओगलभट्टा में भी बहुत से घर छूटे हुए हैं सबके के नाम जल्द जुडवा दिए जाए। बिंदुवार देखे तो सी-19 टर्नर रोड, सी -13 में ओगलेश्वर मंदिर, सी -13/15 केशव कुंज में लगभग 30 परिवार, सी -13/12 मस्जिद वाली गली, सी -13/4, व्यास लाइन, शास्त्री मार्ग, प्रताप मार्ग आदि से के पास बहुत सारे वोटर छुटे हुए हैं। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, रमेश कुमार मंगू, दीप बोहरा, हरिप्रसाद भटट, जाहिद अंसारी, सिद्धार्थ वर्मा , पियूष गौड़ , मोहन गुरूंग, अनूप कपूर, आनन्द त्यागी, भरत शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!