नगर पंचायत अंबेहटा कार्यालय पर अध्यक्ष रेशमा नईम ने फहराया ध्वज

MS Malik
By
1 Min Read

इस मौके पर देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को किया नमन

अबेहटा पीर। 75 वा गणतंत्र दिवस नगर पंचायत कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर पंचायत चेयरपर्सन रेशमा नईम ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान शहीदों को नमन करते हुए उन्हें याद किया गया। और नगर में अच्छी सफाई करने पर दो सफाई कर्मियों को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चेयरपर्सन रेशमा नईम ने नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों और नगर वासियों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, चेयरपर्सन प्रतिनिधि एडवोकेट नईम अहमद, शालू ने अपने विचार रखें। इस दौरान राकेश छलेरिया, मरगूब अंसारी, खालिद, प्रमोद कुमार, सभासद दानिश शफीक, सभासद शमीम अन्सारी, पूर्व सभासद नसीम अहमद आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!