‘नासिर बेस्पोक’ शोरूम का अभिनेता साहिल खान ने किया उद्घाटन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजपुर रोड पर बने ‘नासिर बेस्पोक’ शोरूम का उद्घाटन करने के लिए फिल्म अभिनेता साहिल खान सोमवार को देहरादून पहुंचे। इस मौके पर अभिनेता साहिल खान के प्रशंसक बड़ी संख्या में जुटे। राजपुर रोड पर गांधी पार्क के निकट बना यह शोरूम अति आधुनिक किस्म का पहला शोरूम है। इस मौके पर शहर के मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर रोड विधायक खजानदास, दून वैली उद्योग व्यापार के मन व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

नासिर समूह के एमडी नासिर अहमद ने साहिल खान का बुके देकर स्वागत किया

शोरूम के मालिक आमिर साबरी ने बताया कि शोरूम में जेंट्स के लिए विभिन्न प्रकार की रेंज उपलब्ध करवाई गई है, ताकि जेंट्स से जुड़े कपड़ों की शॉपिंग एक ही छत के नीचे हो सके। इस शोरूम में ग्राहकों की पसंद का पूरा ध्यान रखा गया है तथा अति आधुनिक ड्रेसेस इस शोरूम में लोगों के आकर्षण की केंद्र बन रही हैं। स्टोर में पार्टी वियर ड्रेसेस, सूट, शेरवानी के साथ-साथ कई अन्य डिजायनों के कपड़े भी उपलब्ध है।

अभिनेता साहिल खान की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उमड़ पड़े, देखें वीडियो

शोरूम के मालिक आमिर साबरी ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए आभार जताया।
इस अवसर पर नासिर समूह के एमडी नासिर अहमद, डिस्कवर उत्तराखंड के प्रबंध निदेशक आशुतोष मिश्रा एवं आकाश गुप्ता, हंक वॉटर डिसटीब्यूटर तरुण सिंह, अनिल शर्मा, एमएम कंडवाल, अशोक गर्ग, कुर्बान अली, संदीप रावत, शाहिद अली, गौरव कुमार, अफाक हुसैन, सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!