नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की देर रात गोली मारकर हत्या

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में प्रोपर्टी डीलर राजू बॉक्सर उर्फ राजेन्द्र पुंडीर की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बॉक्सर को दो गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गोली मारने वालों का पता नहीं चल सका है। गोली मारने के आरोपी बॉक्सर के मिलने वाले ही बताए जा रहे हैं। बॉक्सर के खिलाफ भी पुलिसकर्मियों पर हमले और डकैती आदि के मुकदमे चल रहे है।

आपको बताते चले पिछली सरकार में घंटाघर पर पुलिस कर्मियों पट हमला कर आरोपी फरार हुआ था उस समय एक स्थानीय विधायक उसको बचाने के लिए लगे रहे परंतु सफल नही हो पाये और बाद में बॉक्सर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। घटना की सूचना के बाद एसपी सिटी सरिता डोबाल फोर्स समेत मौके पर पहुंची और बदमाशों की तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!