नैनीताल बैंक में विभिन्न पदों के लिए निकली भर्ती, सात फरवरी तक करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। अगर आप बैंक में जॉब करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि नैनीताल बैंक ने बंपर भर्ती निकली है। नैनीताल बैंक ने nainitalbank.co.in पर एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, मैनेजर, लॉ ऑफिसर, रिस्क ऑफिसर और पर्सनल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार सात फरवरी तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म वाइस प्रेसिडेंट एचआरएम, नैनीताल बैंक लिमिटेड हेड ऑफिस, सेवन ओक्स, मल्लीताल, नैनीताल-263001 उत्तराखंड पते पर भेज सकते है। आयु सीमा की बात करे तो एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट- 38 से 40 सालमैनेजर और ऑफिसर- 30 से 40 साल होनी चाहिए। सैलरी की बात करें तो एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट- 76010-2220/4-84890-2500/2- 89890मैनेजर- 48170-1740/1-49910-1990/10- 69810ऑफिसर- 36000-1490/7-46430-1740/2- 49910-1990/7-63840 रुपए मिलेंगे।

इन पदों पर निकली है भर्ती
एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट क्रेडिट डिपार्टमेंट- 5 पद एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट इंस्पेक्शन/ऑडिट डिपार्टमेंट- 1 पद एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट रिकवरी डिपार्टमेंट- 1 पद एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट क्रेडिट मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट- 1 पद एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एचआर डिपार्टमेंट- 1 पद एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट प्लानिंग डिपार्टमेंट- 1 पद एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट विजिलेंस डिपार्टमेंट- 1 पद एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट इनवेस्टमेंट डिपार्टमेंट- 1 पद मैनेजर-मार्केटिंग एवं डब्लूएमएस- 1 पद लॉ ऑफिसर- 2 पद रिस्क ऑफिसर- 2 पद पर्सनल ऑफिसर- 4 पद पर भर्ती निकली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!