पंजाब के मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई सरकार की प्राथमिकताएं

MS Malik
By
2 Min Read

चरणजीत चन्नी ने खुद को बताया आम आदमी, हाईकमान का जताया आभार

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर अपना पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने खुद को आम आदमी बताते हुए पंजाब आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी का धन्यवाद किया।

सीएम की प्रेस कांफ्रेंस की मुख्य बातें
जिसके घर में छत नहीं थी, वो सीएम बना
कांग्रेस ने एक गरीब को इतना बड़ा पद दिया
गरीब लोगों के साथ खड़े हैं राहुल गांधी
मैं पंजाब के हर आम आदमी की तरफ से राहुल गांधी जी का और कांग्रेस का धन्यवाद करता हूं
ये चमकौर साहिब की धरती की कृपा है
मैं खुद एक गरीब हूं और गरीबों को नुमाइंदा हूं
पंजाब के लोगों को आगे लेकर जाना है।
कांग्रेस को मजबूत करना है।
अगर किसानों और खेती करने वालों को किसी तरह की आंच आई तो मैं अपनी गर्दन भी उनके आगे कर दूंगा।
अगर किसानी टूटती है तो पंजाब टूट जाएगा। किसानी है तभी देश है।
पंजाब सरकार हर तरीके से किसानों के साथ खड़ी है। हम किसानों के लिए सब कुछ देने को तैयार हैं। बिना किसी लालच के साथ हम किसानों के साथ खड़े हुए हैं।
तीनों कृषि कानून जो काले कानून हैं उन्हें वापस लिया जाए।
पंजाब में अगर कोई माफिया है तो उसका फैसला जल्दी हो जाएगा।
किसानों के पानी के बिल माफ किए जाएंगे।
किसी भी गरीब का कनेक्शन इस लिए नहीं कटेगा कि वो बिल नहीं भरता है।

इससे पहले राजभवन में चन्नी के साथ ही सुखजिंदर रंधावा और ओमप्रकाश सोनी ने भी शपथ ली। राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में देरी से पहुंचे वहीं शनिवार को इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह समारोह में नहीं पहुंचे। प्रेस कांफ्रेंस के बाद नए सीएम सिसवां में कैप्टन से मिलने जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!