पल्टन बाजार में गारमेंट्स शोरुम में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

पलटन बाजार में तीन मंजिला शोरूम में आग लगाने वाला आरोपी निकला रेस्टोरेंट का मालिक

देहरादून। राजधानी के मशहूर पलटन बाजार में तीन मंजिला रेडीमेड गारमेंट की दुकान में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आपसी लेनदेन होने की वजह से आवेश में आकर शोरूम को आग के हवाले किया है। दून निवासी आरोपी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का राजपुर रोड पर रेस्टोरेंट भी बताया जा रहा है।

एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24/25-04-2024 की देर रात्री पलटन बाजार स्थित ’’ओमजी गारमेंटस’’ की दुकान पर आग लगने की घटना सामने आई थी। तत्काल पहुंची पुलिस ने दमकल की टीम के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। मामले में दुकान स्वामी नवनीत राजवंशी पुत्र स्व0 ओमप्रकाश राजवंशी, निवासी 49 पल्टन बाजार कोतवाली देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी दुकान में पेट्रोल छिडककर आग लगाने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 208/24, धारा 436 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों में प्रकाश में आये संदिग्ध को चिन्हित करते हुए, अभियुक्तों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी कि पहचान अरूण कालरा पुत्र चानन शाह कालरा, निवासी गोविंद गढ , थाना कैन्ट, देहरादून, उम 58 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी का राजपुर रोड में रेस्ट्रोरेंट है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!