पवन त्रिपाठी बने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, नियुक्ति पर विधायक का जताया आभार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन त्रिपाठी को भाजपा अंबेडकर नगर मंडल में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की पवन त्रिपाठी की सक्रियता एवं पार्टी के प्रति लगन को देखते हुए उनको भाजपा अंबेडकर नगर मंडल में उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। उन्होंने त्रिपाठी से अपेक्षा की है कि वह और अधिक लगन के साथ मेहनत करते हुए पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे।

नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने उनकी नियुक्ति पर राजपुर रोड विधायक खजान दास एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते यह कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उनको दी गई है उसका पूरी निष्ठा एवं लग्न से निर्वहन करते हुए व पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!