पश्चिम बंगाल से चुनाव लडेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, आसनसोल लोकसभा सीट से TMC ने बनाया प्रत्‍याशी

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्‍याशी होंगे। बाबुल सुप्रियो बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार होंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और पार्टी की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने इसकी घोषणा की।

जानकारी हो कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल संसदीय क्षेत्र और पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार एवं महाराष्ट्र के 4 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने की घोषणा 12 मार्च को की थी।

आयोग ने सभी मतदान केंद्रों में उपचुनावों में ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग करने का निर्णय लिया है। पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट उपलब्ध कराए गए हैं। इन मशीनों की मदद से मतदान सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!