पहाडी प्रजा मंडल द्वारा बंजारावाला में हुआ रामकथा एवं गढ भोज का आयोजन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पहाड़ी प्रजा मंडल के द्वारा श्री रामकथा एवं गढ़ भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में लोगों ने कथा का श्रवण कर प्रसाद के रूप में गढ़ भोज का आनन्द लिया।
पंडित रमेश भट्ट ने भगवान राम के आदर्श जीवन को बड़े मार्मिक ढंग से प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने मर्यादा पुरषोतम श्री राम और केवट का संवाद एवं द्वारिकाधीश श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

पहाड़ी प्रजा मंडल के अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने पहाड़ की संस्कृति एवं रीति रिवाज को संरक्षित करने व अपने भावी पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया। बडी संख्या में लोगों ने गढभोज‌ का आनंद लिया। पहाड़ से आये रसोईयों (सरोला) ने सभी लोगों को पंक्ति में बैठाकर भोजन करवाया। पंडाल में आये लोग इस तरह से भोजन करने के पश्चात पहाड़ी प्रजा मंडल का अभिवादन करते नजर आये।

महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि यही पहाड़ की संस्कृति है और इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

इस दौरान विधायक विनोद चमोली, राज्य मंत्री बृजभूषण गैरोला, राज्य मंत्री अजीत चौधरी,खेम सिंह पाल, पूर्व राज्यमंत्री प्रकाश सुमन ध्यानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सतेन्द्र नेगी, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल,पार्षद दर्शन लाल बिंजोला, पार्षद नीलम उनियाल, राजपाल पयाल, विजेंद्र रावत, आलोक कुमार, अनंत सागर अनुराग पंत, राजेन्द्र चौहान, बीना नौटियाल, बिनोद रावत, उमा पंवार, गणेश उनियाल, जगदम्बा नौटियाल, कांता सिंह भंडारी, कुलदीप पंवार, राजेंद्र सिंह असवाल, राजेंद्र सिंह पंवार, कुशलानंद सकलानी, महेश्वर बहुगुणा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!