पागल के भेष में रेलवे प्लेटफार्म पर घूम रहा था UP का हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। रूड़की जीआरपी पुलिस ने रेलवे प्लेटफार्म पर पागल का भेष बनाकर घूम रहे यूपी के एक हिस्ट्रीशीटर कोे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया हैै। रविवार को रुड़की जीआरपी चौकी प्रभारी प्रीति कर्णवाल हेड कांस्टेबल सतवीर सिंह, अनिरुद्ध त्यागी और कांस्टेबल अभिषेक के साथ प्लेटफार्म पर गश्त कर रही थीं। इस दौरान प्लेटफार्म पर घूम रहे एक विक्षिप्त व्यक्ति की गतिविधियां उन्हें संदिग्ध लगी। काफी देर तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर उसके पास से एक छुरा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक शुक्ला निवासी कुम्हारन टोला थाना गोला गोकर्णनाथ जनपद लखीमपुर खीरी उप्र बताया। जीआरपी के उप्र पुलिस से संपर्क करने पर पता लगा कि आरोपी उप्र पुलिस का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। उप्र पुलिस द्वारा उसे जिलाबदर किया गया है। संजय शर्मा लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!