पीसीएस की आंसर की जारी, असंतुष्ट उम्मीदवार 20 अप्रैल तक दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन आपत्ति

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के चारों सेट ए,बी,सी व डी की आंसर की जारी कर दी। सभी उम्मीदवारों को इस आंसर की पर 20 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्री परीक्षा (उत्तराखंड पीसीएस प्री परीक्षा) की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार इस आंसर की के हिसाब से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आयोग ने तीन अप्रैल को प्रदेश के 26 शहरों के 680 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन किया था।परीक्षा में कुल दो लाख 56 हजार 935 उम्मीदवारों में से पहली पाली में 99,905 और दूसरी पाली में 98,861 उम्मीदवार शामिल हुए थे। आयोग ने परीक्षा के चारों सेट ए,बी,सी व डी की आंसर की जारी कर दी।

सभी उम्मीदवारों को इस आंसर की पर 20 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। वह प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देकर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति सही पाई गई तो उन्हें शुल्क लौटा दिया जाएगा। अगर कोई उम्मीदवार बिना शुल्क आपत्ति दर्ज कराएगा तो वह मान्य नहीं होगी। आंसर की आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!