पुरोहित के जरिए देहरादून निगम पर कब्जा जमा सकती है कांग्रेस

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। देहरादून नगर निगम चुनाव में कांग्रेस नेत्री हेमा पुरोहित ने भी मेयर पद के लिए आवेदन किया है। यदि पार्टी उनकी दावेदारी पर मोहर लगाती है तो कांग्रेस के लिए यह फैसला फायदे का सौदा साबित हो सकता है। हेमा पुरोहित कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हैं वह चकतुनवाला क्षेत्र से दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। अगर कांग्रेस संगठन ने उन्हें टिकट दिया तो भाजपा के गढ़ में सेंध लगाकर जीत का परचम लहरा सकती हैं। क्योंकि यही वह क्षेत्र है जिसने भाजपा प्रत्याशी रहे निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा के सर पर जीत का सेहरा सजाया था।

www.astitvatimes.com
वर्ष 2018 के पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा को रायपुर, बालवाला, हर्रावलाला, नकरौंदा, जोगीवाला, मियांवाला, माजरी माफी, हरिपुर, कुंवावाला, बद्रीपुर, नत्थनपुर, तूनवाला आदि नए जुड़े इलाकों में एक तरफा वोट पड़ा था। गढ़वाली बहुल इलाके होने के कारण यहां से पड़े एकतरफा वोट ही भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा की जीत का कारण था। जानकारों की माने तो कांग्रेस यदि इस क्षेत्र से जुड़े हेमा पुरोहित को टिकट देती है तो निश्चित रूप से भाजपा के वोट बैंक में सेंध लग सकती है। जिससे कांग्रेस को सीधा फायदा हो सकता है। यदि कांग्रेस नगर निगम देहरादून की सीट को लेकर गंभीर है तो उसे हेमा पुरोहित के नाम पर गंभीरता से विचार करना होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!