पुरोहित ने संभाला सेवादल का अध्यक्ष पद, कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं प्रीतम सिंह रहे मौजूद

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने आज प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद हेमा पुरोहित ने कहा कि प्रदेश में जितने भी ज्वलंत मसले हैं उनको लेकर सेवादल सड़कों पर उतर कर सरकार का विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, किरन नेगी हत्याकांड की सीबीआई जांच, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामला, विधानसभा बैक डोर भर्ती, लगातार बढ़ती मंहगाई, सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार समेत तमाम मसलों को लेकर सेवादल मुखर रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के लोगों को एकजुट रखना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रवीण पुरोहित, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, राष्ट्रीय सचिव राजवीर रौड, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, नीरज त्यागी, पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत, प्रदेश सचिव रेनू रुहेला, बबिता बिड़ला योगिता बिष्ट, पियूष गौड, महानगर अध्यक्ष सावित्री थापा, महानगर अध्यक्ष राजकुमार, मनमोहन शर्मा, आदित्य गर्ग, अशोक मल्होत्रा, संदीप धुलिया, महानगर अध्यक्ष जसबीन्दर गोगी, भगवती बिष्ट व सभी सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!