पुलिस पर लगा ज्यादती का आरोप, डीआईजी से मिला प्रतिनिधिमंडल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। भोटिया जनजाति के युवक को फर्जी तरीके से शराब तस्करी के मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए एक प्रतिनिधि मंडल ने डीआईजी गढ़वाल से मुलाकात कर स्थानीय पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

विगत 28 सितम्बर को जोशीमठ हेलांग में केशर सिंह राणा के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर उचित कार्यवाही करने के लिए आईजी गढ़वाल से आज मिल कर उचित कार्यवाही की माँग की। आईजी गढ़वाल ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को विस्तार से सुन कर भरोसा दिलाया कि मारपीट के प्रकरण में जो जो दोषी होगा उन पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

इससे पहले अनुसूचित जनजाति के लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी गोपेश्वर से भी मुलाकात कर कार्यवाही की मांग कर चुका है।

ज्ञापन देने वाले में सतेन्द्र सिंह पाल प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा, नवीन सिंह पंवार मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्च केदार नगर मंडल भाजपा देवेन्द्र भण्डारी, महानगर मंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्च भाजपा आशीष राणा पूर्व प्रधान सीमांत ग्राम नीती, समाज सेवक जनजाति समाज उत्तराखण्ड

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!