पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्वास्थ्य सही नहीं है. जिस कारण उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था और आज चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।

इस साल की शुरुआत में 88 वर्षीय कांग्रेस के दिग्गज और राज्यसभा सदस्य को संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसी साल अप्रैल में 88 वर्षीय मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित हुए थे. एम्स में कुछ दिनों तक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी. पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी।

मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. राजस्थान से राज्यसभा सदस्य भी हैं. वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. एम्स में 2009 में उनकी हृदय बाईपास सर्जरी हुई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!