पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने मंहगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ टर्नर रोड वार्ड में निकाली पदयात्रा

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने वार्ड 78 टर्नर रोड के पार्षद रमेश कुमार मंगू की अध्यक्षता में 18-धर्मपुर विधानसभा अंतर्गत लेन नं-01 टर्नर रोड कैंट क्षेत्र में बाल्मीकि मंदिर से बढ़ती महँगाई, बेरोजगारी और धर्मपुर विधानसभा में ठप्प पड़े विकास कार्यों के विरोध में पदयात्रा कर लोगों को जागरूक किया। पदयात्रा लेन नं-01 टर्नर रोड बाल्मीकि मंदिर से ब्रम्हपुरी, ओगलभट्टा, वैष्णो माता मंदिर कॉलोनी, सी-20, पंत रोड और गुप्ता स्टोर रोड होते हुए प्रताप मार्ग में पार्षद कार्यालय में समाप्त हुई।

इस पदयात्रा के समापन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि जब तक भाजपा है तब तक महँगाई है, बेरोजगारी है, आम गृहणी की रसोई का बजट इस बढ़ती महँगाई के कारण बिगड़ गया, इस डबल इंजन की सरकार ने न तो धर्मपुर विधानसभा में विकास किया और न ही जनता की समस्याओं को सुना, जब जनता परेशान हो गयी तब जनता को अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर इनके आवास में जाकर धरना प्रदर्शन करना पड़ा। जनता अब सब जान चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनसभाओं व पदयात्राओं में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने से साफ है कि जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है।

पार्षद रमेश कुमार मंगू ने बताया कि जनता बढ़ती महँगाई से बहुत परेशान है, युवा मायूस है, विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, पैच वर्क का भी उद्घाटन किया जा रहा है, अब अंतिम समय मे चुनाव को देखते हुए कार्य किये जा रहे हैं जो बनते ही उखड़ जा रहे हैं, जनता के पैसों की बंदरबांट हो रही हैं। ये कैसी डबल इंजन की सरकार है, जिसकी कुनीतियों से परेशान आम जनमानस हर जगह इनका विरोध कर रहे हैं। जनता का मन परिवर्तन का है और ये होकर रहेगा। पार्षद रमेश कुमार मंगू ने पदयात्रा में शामिल हुए साथी पार्षदगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिओं, मातृशक्ति और युवाओं का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!