पूर्व राज्य मंत्री शगुफ्ता खान ने धूमधाम से मनाया मुलायम का 82 वां जन्मदिन

MS Malik
By
2 Min Read


सहारनपुर । पूर्व राज्य मंत्री शगुफ्ता खान के आवास पर केक काट मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री शगुफ्ता खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्री रहते आम आदमी के हित में संघर्ष किया और हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया।

उन्होंने कहा कि अपने मुख्यमंत्रीत्व के कार्यकाल में प्रदेश की जनता के लिए अनेक जन उपयोगी योजनाएं चलाई, जिसका फायदा आम आदमी को मिला। उन्होंने कहा कि देश के रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने देश की सीमाओ को लेकर कडा रुख अख्तियार किया और हमेशा सेना का मनोबल बनाये रखा।

पूर्व चेयरमैन नकुड खालिद खान ने भी मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामनाएं की और कहा कि वह एक आदर्श नेता है जो हम सबके प्रेरणा स्रोत व संरक्षक हैं।

इस अवसर पर सभासद देव कुमार त्यागी, डा. ओमपाल, विपिन पाल, राजेंद्र चौधरी, आकाश गुज्जर, सागर गुज्जर, योगेश बंसल, अरसलान खान, सभासद अल्ताफ कुरैशी, राव ज़ीशान, मास्टर असलम, मक़बूल कुरैशी, दिलदार खान, मौहम्मद अहमद, समीर खान, राव सगीर, दानिश अरबी, फैज़ान सैफी, दानिश गौर, रिज़वान अंसारी, मुज़म्मिल हुसैन, राशिद कुरैशी, शहज़ाद कुरैशी, अरुण शर्मा, जितेंद्र सैनी अमित धीमान, नवीन शर्मा, सदफ ख्वाजा, मौहम्मद सलमान आदि भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!