पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ गणेश जोशी ने विजय कालोनी में किया निरीक्षण

MS Malik
By
2 Min Read

कस्तित्व टाइम्स

देेहरादून। शनिवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने वार्ड 11 विजय कालोनी में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जलसंस्थान एवं जलनिगम के अधिकारियों संग निरीक्षण किया। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन से पेयजल लाईन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जाए ताकि आगामी गर्मी के समय पानी की कोई समस्या न हो।

जोशी ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा विजय कालोनी की पेयजल समस्या के समाधान के लिए लगातार अवगत कराया जा रहा था और क्षेत्रवासियों की मांग एवं प्राथमिकता को देखते हुए पेयजल विभाग के अधिकारियों संग मौके का निरीक्षण किया और पेयजल की समस्या को त्वरित गति से समाधान करने को कहा। उन्होनें बताया कि विजय कालोनी में पेयजल लाईन निर्माण की पत्रावली शासन में चल रही है और मुख्यमंत्री के देहरादून वापसी के तुरन्त बाद पत्रावली को स्वीकृति मिल जाऐगी। जिसके बाद विभाग द्वारा पेयजल लाईन का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया जाऐगा।

पेयजल लाइन के निर्माण कार्य को लेकर अधिकारी संघ निरीक्षण करने पहुंचे मसूरी विधायक गणेश जोशी का क्षेत्र वासियों ने आभार जताया इस अवसर पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मनीष सेमवाल, जल निगम के अधिशासी अभियंता संदीप कश्यप, पार्षद सत्येंद्र नाथ, संजय नौटियाल, योगेश घाघट, बबीता सहोत्रा, एसएस खरोला, एसएस बिष्ट सहित क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!