प्रदेश में फिर बढ़ने लगा है कोरोना, बुधवार को मिले 200 केस

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में कोरोना फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि राज्य में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज राज्य भर में 200 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 50 मरीज रिकवर होकर डिस्चार्ज किए गए हैं इसके साथ ही राज्य में वर्तमान में 1115 कोरोना के पॉजिटिव एक्टिव मरीज हैं।

राज्य में अब तक कोविड के मरीजों की संख्या की बात की जाए तो 98880 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या 1706 है राज्य में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा होने से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के सामने मुश्किलों का पहाड़ खड़ा होता दिखाई दे रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शासन के अधिकारी भी जारी हो रही गाइडलाइन का पालन करने के लिए सभी को दिशा निर्देश दे रहे हैं जिससे कोरोना से निजात मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!