प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज और असम के मुख्यमंत्री बिस्वा आज प्रदेश में करेंगे प्रचार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के अंतिम दौर में भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मोर्चे पर उतार दिया है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राज्य में विभिन्न स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करने के साथ ही जनसंपर्क भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अल्मोड़ा के सिमकेनी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। उनका शनिवार को रुद्रपुर में भी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह बदरीनाथ में सभा और हल्द्वानी में जनसंपर्क के बाद शाम को सहसपुर में सभा को संबोधित करेंगे।

शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का घनसाली, कर्णप्रयाग व नरेंद्रनगर में सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नैनीताल, यमुनोत्री व चकराता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा किच्छा व देहरादून कैंट में सभाओं को संबोधित करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!