प्रियंका भंडारी बनी महिला कांग्रेस की महानगर उपाध्यक्ष

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश रमन द्वारा महानगर कांग्रेस कार्यकारिणि का विस्तार करते हुए श्रीमती प्रियंका भंडारी को महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

जानकारी देते हुए श्रीमती कमलेश रमन ने बताया कि कांग्रेस पृष्ठभूमि परिवार से आने वाली श्रीमती प्रियंका भंडारी पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं जो कि लम्बे समय से पार्टी की सेवा करती आ रही हैं। पार्टी संगठन ने श्रीमती प्रियंका भंडारी से अपेक्षा की है कि वे कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली परम्परा एवं इतिहास के अनुरूप पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगी।

इस दौरान उपस्थित नव नियुक्त महानगर उपाध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेश व महानगर नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को गति प्रदान करने में सहयोग करेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!