फर्जी रजिस्ट्री मामले में 10 हज़ार रुपए की इनामी महिला गिरफ्तार

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

आरोपी पूनम ने अपने साथियों के साथ मिल फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसी अन्य की भूमि की अपने नाम करवाई थी गिफ्ट डीड, मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रही थी पूनम

देहरादून। फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में सन्दीप श्रीवास्तव, सहायक महानिरीक्षक निबंधन द्वारा कौलागढ़ रोड, राजेन्द्र नगर स्थित प्यारेलाल कॉल की भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त भूमि का स्वामित्व किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्शाते हुए उक्त कूटरचित दस्तावेजो को रजिस्ट्रार कार्यालय के रजिस्टरों में कूटरचना कर चस्पा करने के सम्बंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0- 413/ 23, धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि का मुकदमा दर्ज कराया गया था, मुकदमे की जांच के दौरान भूमि के मूल मालिक प्यारेलाल कोल के नाम से अभियुक्त स्वर्ण सिंह तथा अमित यादव द्वारा अपने अन्य सहयोगियो के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए उक्त भूमि का एक फर्जी रजिस्ट्री स्वर्ण सिंह के नाम पर तैयार करने तथा स्वर्ण सिंह द्वारा उसे उपहार पत्र के माध्यम से अमित यादव के नाम पर गिफ्ट डीड करने तथा अमित यादव द्वारा उक्त भूमि की गिफ्ट डीड सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र निवासी पूनम चौधरी के नाम करने का मामला सामने आया था।

उक्त फर्जी दस्तावेजो को आधार बनाकर अभियुक्तों द्वारा एडवोकेट कमल विरमानी के माध्यम से जमीन पर कब्जा लेने के लिए एक वाद सिविल न्यायालय, देहरादून में दाखिल किया गया था। मुकदमे में र्प्याप्त साक्ष्यो के आधार पर पुलिस द्वारा पूर्व में अभियुक्त 1- स्वर्ण सिंह 2- अमित यादव तथा 3- कमल विरमानी को गिरफ्तार किया गया था। मुकदमे में वांछित अभियुक्ता पूनम चौधरी मुकदमे दर्ज होने के बाद से ही लगातार फरार चल रही थी।

पूनम चौधरी के लगातार फरार रहने पर एसएसपी अजय सिंह ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हज़ार रु० का ईनाम घोषित करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।जिसके बाद से एसओजी टीम अभियुक्ता के संबंध में सर्विलांस के जरिए से जानकारी जुटाने में लगी थी मिली जानकारी के आधार पर फरार चल रही ईनामी अभियुक्ता पूनम चौधरी को सेक्टर – 17, यमुनानगर, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता
पूनम चौधरी पत्नी कंवरपाल चौधरी निवासी सुजातपुर, नकुड, जनपद सहारनपुर
हाल पता – हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 हुड्डा जगाधरी, नजदीक शिव मंदिर जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!