फिलिस्तीन के समर्थन में स्टेटस लगाने पर युवक गिरफ्तार, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। बेंगलुरु में फिलिस्तीन के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस लगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हॉस्पेट में कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना के मददेनजर पुलिस द्वारा युवक की गिरफ्तारी की गई है।

शुक्रवार को कर्नाटक के विजयनगर जिले की पुलिस ने फिलिस्तीन के सपोर्ट में व्हाट्सएप स्टेटस लगाने पर आलम पाशा नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि विजयनगर के हॉस्पेट में कुछ लोग इसराइल और हमास जंग के दौरान फिलिस्तीन का खुला समर्थन कर रहे है कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यह कार्यवाही की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आलम के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!