बड़ी खबर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस से बड़ी खबर आई है। विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद गणेश गोदियाल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। गोदियाल ने सोनिया गांधी के आदेश पर इस्तीफा दिया है।

इस्तीफा देते हुए गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था।

उन्होंने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा कि आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह अवगत हुआ कि अन्य वह सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारी, जहां चुनावों में आशातीत सफलता नहीं मिली, अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!