बन्नू स्कूल में ही उतरेगा कांग्रेस अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर, सीएम के हस्तक्षेप के बाद मिली परमिशन

MS Malik
By
2 Min Read

सीएम धामी ने आर्य व माहरा से फोन पर बात कर मामला सुलझाया

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को राजधानी देहरादून के बने स्कूल में आ रहे हैं। उनके हेलीकॉप्टर उनके हेलीकॉप्टर के को बन्नू स्कूल में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस नेता पिछले कई घंटे से पुलिस मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जाता रहे थे। जहां मुख्यालय के अंदर कांग्रेस विधायक दल के नेता यशपाल आर्य एवं प्रदेश अध्यक्ष करण महाराज समेत वरिष्ठ नेता मोर्चा संभाले हुए थे वहीं गेट के बाहर पार्टी के कार्यकर्ता एवं युवा बड़ी संख्या में नारेबाजी कर विरोध जता रहे थे। मामला तूल पकड़ते देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आगे आना पड़ा। फोन पर नेता विपक्ष यशपाल आर्य व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा से बात की। और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलीकॉप्टर को उतरने की परमिशन देने सम्बन्धी विवाद पर विराम लगाया। मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने के बाद कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय केnबाहर जारी धरना समाप्त किया। अब कल 28 जनवरी को खड़गे का हेलीकॉप्टर बन्नू स्कूल के मैदान में ही उतरेगा। बहरहाल, कई घण्टे तक पुलिस हेडक्वार्टर के अंदर और बाहर चले हाईवोल्टेज ड्रामे ने पुलिस प्रशासन की सांसें रोकी रखी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!