बलात्कार के आरोपी मिर्ची बाबा को क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर से किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

राजू जायसवाल

नई दिल्ली। मिर्ची बाबा के नाम से विख्यात संत वैराग्य नंद महाराज को रेप के एक मामले में ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया। भोपाल क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस के सहयोग से मिर्ची बाबा को गिरफ्तार किया है। भोपाल में रेप का मामला दर्ज होने की खबर लगते ही मिर्ची बाबा ग्वालियर के नारायणा होटल इलाके से फरार होने की कोशिश में थे। उसी दौरान क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया और भोपाल क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गाड़ी से भाग रहे मिर्ची बाबा को हिरासत में ले लिया।

दरअसल, बाबा पर एक महिला ने संतान प्राप्ति का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर बाबा के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद बाबा फरार चल रहा था। लेकिन महिला अपराध शाखा ने ग्वालियर पुलिस की मदद से उसे ग्वालियर गिरफ्तार कर लिया। अभी भोपाल क्राइम ब्रांच में मिर्ची बाबा को रखा गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बाबा को मंत्री का दर्जा मिल चुका है। ACP निधी सक्सेना ने बताया कि तंत्र मंत्र के संबंध में झांसा देकर बाबा ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया और कल देर रात ग्वालियर से मिर्ची बाबा को अरेस्ट कर लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!