बागेश्वर उपचुनाव : पार्वती ने खिलाया कमल, बसन्त के हाथ को मिली निराशा

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। बागेश्वर उपचुनाव की मतगणना के सभी 14 राउंड पूरे हो चुके है, जिसके बाद बीजेपी की पार्वती दास 2810 वोटों से जीत गई हैं, बीजेपी की पार्वती दास को 32192 जबकि कांग्रेस के बसंत कुमार को 29382 वोट मिले है।

बागेश्वर उपचुनाव का परिणाम आ गया है, बागेश्वर विधानसभा सीट से उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी वसंत कुमार को 2810 वोटो से हराकर उपचुनाव में विजय प्राप्त की, जीत के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पति स्वर्गीय चंदन रामदास के द्वारा बागेश्वर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में किया जा रहे चहुमुखी विकास से जनता प्रभावित है। साथ ही आज उनकी जीत ने प्रमाणित किया है कि बागेश्वर की जनता भाजपा पर पूरी तरह से विश्वास करती है, साथ ही उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा संगठन को दिया है।

बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार पार्वती दास ने जीत हासिल कर ली है। यानी बागेश्वर की नई विधायक पार्वती दास बन गई हैं। जीत का अंतर हालांकि बहुत ज्यादा नहीं रहा मगर जीत तो जीत होती है। चंदन रामदास के निधन से खाली हुई सीट पर बीजेपी ने उनकी पत्नी पार्वती दास को मैदान में उतारा था, जनता ने पार्वती दास को ही जिताकर विधायक बनाया। कांग्रेस के बसंत कुमार शुरुआत के 2 चरणों में आगे थे मगर उसके बाद वो लगातार पिछड़ते चले गए। हालंकि मुकाबला दिलचस्प रहा लेकिन जीत बीजेपी की ही हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!