बाजारों में अवैध रूप से ठेली फड़ लगाने वालों के खिलाफ़ अभियान 15 मई से

MS Malik
By
2 Min Read

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में अधिकारियों से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने शहर के मुख्य बाजारों में अवैध रूप से ठेली फड़ लगाकर कारोबार कर रहे लोगों के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग की है। भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजधानी देहरादून के मुख्य बाजार जिनमें घंटाघर, पल्टन बाजार, डिस्पेसरी रोड़ एवं देहरादून के अनेक बाजारों में लग रहे हॉट बाजारों आदि बाजारों में अवैध रूप से लगने वाले फड़, रेहड़ी एवं रिंग स्टेण्ड़ लगने के कारण स्थानीय व्यापारियों के सामने उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर संयुक्त रूप से सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप नगराधिकारी वीर सिंह बूदियाल, सीओ सिटी नीरज सेमवाल एवं कोतवाल देहरादून कैलाश भट्ट से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमण्डल में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में देहरादून एवं प्रदेश से बाहर के लोग बाजार आदि में दुकानदारों के सामने फर्ड़, रेहडी एवं रिंग स्टे़ड़ के माध्यम से व्यापार कर रहे हैं साथ ही अन्य लोकल बाजारों में लग रहे हॉट बाजारों से जिसका स्थानीय व्यापारी/दूकानदारों पर व्यापार का संकट आ गया है। इन लोगों का रवैया अक्सर लोकल दुकानदारों और ग्राहकों के खिलाफ रहता है. इनके कारण बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण बाजारों में छोटे बच्चों, महिलाओं को आवागमन में समस्याओं सामना करना पड़ता है। क्योंकि सड़क के बीच तक ठेली रेहड़ी एवं फड़ लग जाती हैं।

इस दौरान तय हुआ कि दिनांक 15 मई को सामूहिक रूप से बाजार में अवैध रूप से लग रही इन ठेली फड़, रिंग स्टैंड के खिलाफ संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाते हुए इनको बाजार से बाहर किया जाएगा। इस दौरान् महानगर महामंत्री सुरेंद्र सिंह राणा, बिजेन्द्र थपलियाल, दून उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव सुनील मैसोन समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!