बिना अनुमति प्लाट मालिक शुरू करें पे एंड पार्किंग की सुविधा, होगी मोटी कमाई

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते वाहनों की एकाएक वृद्धि से पार्किंग की समस्या गंभीर रूप ले रही है। शहर क्षेत्र में पार्किंग की समुचित उपलब्धता न होने के कारण कतिपय वाहन चालकों द्वारा अपनें वाहनों को फुटपाथ / नो-पार्किंग जोन में ही सड़क किनारे खड़ा किया जा रहा है, जिससे शहर क्षेत्र में जाम की स्थिति बन रही है ।

शहर क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे द्वारा जिलाधिकारी देहरादून से गोष्ठी आयोजित की गयी, जिसमें अस्थाई समाधान के क्रम में शहर क्षेत्र में खाली प्लाट पर पार्किंग सुविधा हेतु खाली भूमि का चयन किया गया। प्रथम चरण ईसी रोड एवं ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र के 02 भूमि स्वामियों द्वारा अपने खाली प्लाट में वाहनों की पार्किंग हेतु आवेदन किया गया था जिसमें यातायात पुलिस द्वारा बिना किसी औपचारिकता के भूमि स्वामी को खाली प्लाट की साफ-सफाई करते हुए वाहनों की कॉमर्शियल पार्किंग हेतु उसी दिन अनुमित प्रदान की गयी। यातायात पुलिस देहरादून शहर में वाहन चालकों की सुविधा हेतु लगातार कार्यरत है जिसमें ड्रोन के माध्यम से भी खाली प्लाट की मैपिंग की जा रही है तथा उनमें पार्किंग की सुविधा हेतु भूमि स्वामियों को प्रेरित किया जा रहा है।

शहर क्षेत्र में पार्किंग की समस्या तथा वाहन चालकों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत यातायात पुलिस शहर क्षेत्र में ऐसे भूमि स्वामियों से अपील / अनुरोध करती है जिनके खाली प्लाट शहर में है तथा जिन पर वर्तमान में कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा है वे अपनी खाली भूमि को कॉमर्शियल पार्किंग के रुप में कार्य कर सकते हैं जिसके लिए भूमि स्वामी को यातायात पुलिस को आवेदन किया जायेगा जिस पर यातायाता पुलिस द्वारा बिना किसी औपचारिकता के त्वरित वाहनों की पार्किंग हेतु अनुमति प्रदान की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!