बिहार के राजगीर में ग्लास ब्रिज बन कर तैयार, 1 जनवरी से जनता के लिए होगा शुरू

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

पटना। पांच पहाड़ियों से घिरे बिहार के राजगीर में ग्लास ब्रिज बन कर तैयार हो गया है। इसे नये साल 2021 में पर्यटकों के लिए खोला जायेगा. बिहार का पहला ग्लास ब्रिज 85 फुट लंबाई, 06 फुट चौड़ा है।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में जाड़े के दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ तफरीह करने आते हैं। इस बार उन्हें यहां अलग ही रोमांच देखनो को मिलेगा तथा अनुभव होगा. यहां के घने जंगलों में नेचर सफारी (500 एकड़ में) बनाया जा रहा है। 250 फुट की ऊंचाई पर बने इस ट्रांसपैरेंट ब्रिज पर चलना रोमांचकारी अनुभव से कम न होगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को इस ब्रिज का निरीक्षण किया और अपनी इक्छा ज़ाहिर करते हुए कहा कि के आने वाला वक़्त बिहार के लिए अच्छा रहेगा। और मैं बिहार की जनता की सुविधा के लिए हमेशा तैयार हूँ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!