बीजापुर नक्सली हमला : मातृभूमि के खातिर इन 23 जवानों ने दी अपनी शहादत

MS Malik
By
1 Min Read

छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में शनिवार को हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों की संख्या को लेकर अब स्तिथि साफ हो चुकी है। अब इस हमले 23 जवानों ने अपनी शहादत दी है। इस हमले में सबसे ज्यादा बीजापुर जिले को क्षति हुई है। इस हमले में जिले 7 जवानों ने अपनी शहादत दी है। जिसमें 8 जवान डीआरजी के, एसटीएफ के 7, सीआरपीएफ कोबरा के 8 जवान और बस्तर बटालियन के एक जवान शामिल हैं।

डीआरजी के शहीद जवानों में सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज जांजगीर, हेड कांस्टेंबल रमेश कुमार जुर्री कांकेर, नारायण सोढ़ी बीजापुर, रमेश कोरसा बीजापुर, सुभाष नायक बीजापुर, किशोर एंड्रिक बीजापुर, सनकूराम सोढ़ी बीजापुर, भोसाराम करटामी, बीजापुर शामिल हैं।वही एसटीएफ में शहीद श्रवण कश्यप, बस्तर, रामदास कोर्राम कोंडागांव, जगतराम कंवर राजनांदगांव, सुखसिंह फरस, गरियाबंद, रामशंकर पैकरा सरगुजा, शंकरनाथ बीजापुर शामिल हैं।

जबकि कोबरा सीआरपीएफ के शहीद जवानों की बात करें तो इंस्पेक्टर दिलीप कुमार दास असम, रामकुमार यादव उत्तर प्रदेश, राजेश्वर सिंह मनहास जम्मू-कश्मीर, धर्मदेव कुमार चंदौली उत्तर प्रदेश, शाखापुरी मुराली गुंटूर आंध्रप्रदेश, रथू जगदीश आंध्रप्रदेश, शंभू राय त्रिपुरा, बबलू रंभा आसाम शामिल है। वहीं बस्तर बटालियन से समैया माड़वी शामिल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!