बॉलीवुड फिल्म नशेबाज का पोस्टर हुआ लॉंच, देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश में होगी फिल्म की शूटिंग

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड की खूबसूरत हसीन वादियों को फिल्माने के लिए बॉलीवुड के डायरेक्टर प्रोड्यूसर कलाकार पहाड़ों की तरफ रुख करने लगे हैं। आज स्नेपर इंटरटेनमेंट इन्वेस्टर्स फॉरम इंडिया द्वारा बॉलीवुड फिल्म नशेबाज का पोस्टर धोलास में लॉच किया गया। फ़िल्म निर्माण में खास सहयोग नीरज शर्मा राजीव देशवाल ने किया है।

5 करोड़ की लागत से बन रही नशेबाज फिल्म में किस तरह से नशे में लिप्त युवा धुए में अपनी जिंदगी को खत्म कर रहे हैं या तो नशा मुक्ति केंद्र में अलग ही संघर्षों से गुजरते हैं और किस तरह से आज नशा छोटी सी उम्र के बच्चों में पैर पसार रहा है उसका बारीकी से वर्णन इस फिल्म में किया गया है। फिल्म के निर्देशक गैब्रियल वत्स ने जस्टिन रूफर्स और गीत शर्मा को मुख्य भूमिका में परदे पर उतारा है इसके अलावा फिल्म में सुनिधी चौहान के के शान अरमान मलिक की आवाज में गाने हैं और जिसके बोल लिरिक म्यूजिक संजय घोष सीमा सैनी ने दिए हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकारों में जानी-मानी बॉलीवुड हस्तियां अनु कपूर, पूनम ढिल्लो, संजय मिश्रा, मनोज बख्शी, गोविंद नामदेव, गीतांजलि शर्मा अभिनय कर रहे हैं नशे पर आधारित यह फिल्म उत्तराखंड के देहरादून मसूरी धोलास ऋषिकेश में फिल्माई जायेगी। आज फिल्म के पोस्टर लांच कार्यक्रम सहदेव पुंडीर विधायक सहसपुर, दर्जाधारी राजकुमार पुरोहित, सीसीआरो के नेशनल डायरेक्टर प्रदीप डोबरियाल सहित धौलास ग्राम प्रधान की मौजूदगी में फिल्म का पोस्टर लांच हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!