ब्रिटिश संसद में कृषि कानूनों पर चर्चा को लेकर भारत ने जताया कड़ा विरोध, हाई कमिश्नर तलब…

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। भारत ने ब्रिटिश संसद में कृषि कानूनों पर चर्चा को लेकर मंगलवार को कड़ा विरोध जताया. केंद्र सरकार ने ब्रिटिश हाई कमिश्नर को तलब किया और ब्रिटिश संसद में हुई चर्चा को लेकर अपनी कड़ा आपत्ति दर्ज की।

विदेश सचिव ने मंगलवार को ब्रिटिश उच्चायुक्त को तलब किया और ब्रिटिश संसद में भारत के कृषि सुधारों पर बहस को अवांछित और विवादास्पद बताते हुए सख्त ऐतराज जताया. विदेश सचिव ने ब्रिटिश सरकार को यह स्पष्ट कर दिया है कि यह किसी अन्य लोकतांत्रिक देश की राजनीति में पूरी तरह से दखलंदाजी है. उन्होंने तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे ब्रिटिश सांसदों से वोट बैंक की राजनीति से दूर रहने की सलाह दी, खासकर सहयोगी लोकतंत्र के बारे में ऐसी कवायद को लेकर आगाह किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!