ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और आखों के लिए जबरदस्त फायदेमंद है गाजर का जूस

MS Malik
By
3 Min Read

वेट लॉस से लेकर चेहरे का निखार तक बनाए रखता है गाजर का जूस, रोजाना पीने के जबरदस्त फायदे

मीठा खाने की हो क्रेविंग या सलाद को बनाना हो कलरफुल, गाजर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आपकी पार्टीज को जायकेदार बनाने के अलावा गाजर आपकी सेहत और खूबसूरती का भी खास ख्याल रखती है। गाजर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, पोटेशियम समेत कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को अनगिनत फायदे पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं रोजाना सुबह उठकर अपनी डाइट में गाजर का जूस शामिल करने से व्यक्ति को मिलते हैं कौन से गजब के फायदे।

आंखों की सेहत का रखता है ख्याल
आंखों की सेहत को बनाए रखने के लिए गाजर का जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है। गाजर में पाया जाने वाला विटामिन ए और बीटा कैरोटीन आंखों को कई रोगों से बचाकर हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इम्यूनिटी करता है बूस्ट- गाजर के जूस में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। गाजर में मौजूद विटामिन ए और सी व्यक्ति की इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को भी होने से रोकते हैं।

ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल
गाजर के जूस में पाए जाने वाले पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है। वेट लॉस में फायदेमंद- अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी में हैं तो गाजर का जूस आपकी वेट लॉस डाइट के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। गाजर के जूस में कैलोरी की मात्रा कम होने के साथ फाइबर की अधिकता होती है। जो वजन घटाने के साथ मेटाबॉलिज्म को अच्छा बनाए रखने में मदद कर सकता है। गाजर का जूस शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करता है, जिससे फैट कम करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज रखें कंट्रोल
डायबिटीज रोगियों को हमेशा लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन खाना चाहिए। ऐसा भोजन ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करता हैं। गाजर के जूस में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यही वजह है कि ये डायबिटीज के रोगियों के लिए एक अच्छा माना जाता है। त्वचा की बढ़ाए चमक- गाजर के जूस में मौजूद विटामिन सी की प्रचूरता स्किन को फ्री रेडिकल के डैमेज से बचाकर कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने में मदद करती है। गाजर का जूस में मौजूद कैरोटेनॉयड्स स्किन को यूवी डैमेज से भी बचाने का काम करता है। गाजर में मौजूद फाइबर और प्रोटीन स्किन इलास्टिसिटी को बनाए रखकर त्वचा पर नजर आने वाले एजिंग साइन को कम करने में मदद करते हैं। जिससे त्वचा ग्लोइंग नजर आती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!