भड़काऊ बयानबाजी करने वाले यति परमानंद सरस्वती उर्फ दीपक बजरंगी गिरफ्तार

33

 

कोटद्वार में चल रहे तनाव के बीच वायरल हुआ था वीडियो

देहरादून। कोटद्वार पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी करने के आरोप में यति परमानंद सरस्वती उर्फ दीपक बजरंगी को गिरफ्तार किया है। कोटद्वार में चल रहे तनाव के बीच सरस्वती का एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही थी। शांति भंग करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। बताते चलें कि कोटद्वार में पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा है। पुलिस लगातार तनाव कम करने के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी नजर रखे हुए है। तनाव के बीच बीती शाम कोटद्वार निवासी यति परमानंद सरस्वती उर्फ दीपक बजरंगी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसमें वह भड़काऊ बयानबाजी करता नजर आ रहा था। कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने तत्काल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रात करीब नौ बजे यति परमानंद सरस्वती उर्फ दीपक बजरंगी को गिरफ्तार कर दिया। उसके खिलाफ शांति भंग की धारा में मामला दर्ज किया गया है।