हुडदंग मचा रहे आठ छात्रों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून पुलिस ने मुंह पर कपड़ा बांधकर सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचा रहे निजी कॉलेज के आठ छात्रों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद सभी छात्रों के परिजनो को थाने बुलाकर की गई काउंसिलिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सभी अधीनस्थों को अपने- अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने/शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, जिसके चलते थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त/चैकिंग करते हुए ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कारवाई की जा रही है।

बुधवार को थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि कुछ युवक बिधौली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करते हुए हो- हल्ला मचा रहे हैं, जिस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि हुडदंग करने वाले सभी युवक एक स्थानीय शिक्षण संस्थान के छात्र हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो सभी युवक और अधिक आक्रोशित होकर हो हल्ला मचाने लगे, जिस पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा मौके से सभी 08 युवकों को हिरासत में लिया गया। सभी छात्रों के परिजनों को चौकी बिधोली पर बुलाकर उनके समक्ष सभी छात्रों की काउंसलिंग की गई, साथ ही सभी छात्रों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट प्रेषित की गयी।

यह हुए गिरफ्तार
1- वंश राज पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी सैक्टर 82, नोएडा, उत्तर प्रदेश

2- शौर्य सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी लोनी, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

3- शुभम सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी भदनापुर, दिनेशपुर, उधमसिंह नगर

4- सुशांत चौधरी पुत्र शिव कुमार निवासी गोवर्धनपुर, लक्सर, हरिद्वार

5- वत्स सैनी पुत्र अरविंद कुमार सैनी निवासी रूड़की हरिद्वार

6- हर्ष कुमार पुत्र सूरज कुमार निवासी सिरसा, हरियाणा

7- हरमन सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी पानीपत, हरियाणा

8- हर्षित चौधरी पुत्र प्रणव चौधरी निवासी भजनपुरा, कांगड़ी, दिल्ली

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!