भाजपा का बड़ा एक्शन, मेयर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए रुड़की के मेयर को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि रुड़की मेयर गौरव गोयल को कई कारणों से पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर मेयर गौरव गोयल के खिलाफ निष्कासन की यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि मेयर लगातार अनुशासनहीनता और निगम मे पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे। निगम में उनका पार्टी के पार्षदों के साथ विवाद चल रहा है। इतना ही नहीं उनपर रिश्वत लेने का भी आरोप लगा है। ऐसे में पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि रुड़की के सुबोध गुप्ता ने मेयर गौरव गोयल पर 25 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। यह मामला कोर्ट में भी गया। 25 लाख मांगने सम्बन्धी मेयर का ऑडियो भी वॉयरल हुआ था। फोरेंसिक जांच में ऑडियो में मेयर गोयल की आवाज का मिलान किया गया था। जांच में गोयल की ही आवाज पायी गयी। इसके बाद से ही विपक्ष व अन्य पार्षद मेयर गोयल के खिलाफ जांच की मांग कर रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!